लंगर ए आम का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण । मोहर्रम शरीफ के पावन पर्व पर नया मोहल्ला में अब्दुल्ला उस्ताद अखाड़ा कमेटी की जानिब से लंगर ए काम का आयोजन किया गया मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हामिद अहमद सिद्दीकी साहब की सरपरस्ती में लंगर ए इमाम अली मुकाम का एहतेमाम किया गया।। लंगर ए आम में नायाबे मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश मुशाहिद रज़ा कादरी (मुशाहिद मियां), खिताब ए एशिया सैय्यद कौसर रब्बानी क़िब्ला साहब शामिल हुए जहाँ सुबह 9 बजे कुरानख्वानी का एहतेमाम किया गया जहाँ मदरसे के बच्चों के द्वारा तिलावते कुरान पढ़ा गया वहीं मस्जिदों के इमाम साहबो ने नातख्वानी पढ़ी गयी। वही नायाबे मुफ़्ती आज़म मध्यप्रदेश मुशाहिद रज़ा कादरी साहब और सैय्यद कौसर रब्बानी साहब ने देश प्रदेश और जबलपुर शहर के लिए खुशहाली की दुआ मांगी गयी।। वहीं कमेटी के लोगो ने बताया पिछले 30 सालों से कमेटी के द्वारा मोहर्रम शरीफ की 3 तारीख को लंगर ए इमाम अली मुकाम का अयोजन किया जाता है जहाँ जबलपुर शहर के हजारो लोग लंगर ए आम में शिरकत करते है जहाँ सभी लोगो को लंगर तक़सीम किया जाता है। लंगर ए आम मे कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे वहीं छोटे बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।



