कटनी दर्पण

ढीमरखेड़ा में राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस समारोह संपन्न

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । नगर के ऐतिहासिक मंगल भवन में गुरुवार को 1857 की क्रांति के अमर बलिदानी राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की याद में शौर्य दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ओबीसी महासभा और लोधी क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर हुई। इस दौरान पूरा प्रांगण “शहीद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीत, कविता और नाटक प्रस्तुत कर शहीदों की वीरगाथा को जीवंत किया।
मुख्य अतिथि आर. बी. सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य वक्ता इंजीनियर सत्यप्रकाश कुरील ने उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. बी. के. पटेल, सुभास पटेल, ऋषिराम पटेल, संतराम पटेल, विजय चौधरी, सुरेश कोल, अतुल चौधरी, ओमकार चौधरी, इंद्रकुमार पटेल, जितेंद्र लोधी, जगदीश पटेल, महेंद्र लोधी, रामाधार पटेल और प्रकाश पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर नवनियुक्त ओबीसी तहसील अध्यक्ष जयकरण पटेल, ब्लॉक प्रवक्ता दामोदर लोधी, रामवरण लोधी, अज्जू सोनी, पारस पटेल, बालमुकुंद लखेरा , गोविंद और सुखचैन पटेल सहित क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ सभी ने शहीदों को नमन करते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88