जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जबलपुर दर्पण। गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में एक सप्ताह का स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया , जिसमें शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से आए हुए अनेक व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु च्यवनप्राश, देसी टमाटर से टमाटो केचप, अमरूद की चटनी, अमरूद जेली, आंवला कैंडी आदि वस्तुओं का प्रशिक्षण शांतिकुंज, हरिद्वार से आए हुए वरिष्ठ परिजन संतोष नामदेव द्वारा दिया गया । उन्होंने बताया कि यह सारे प्रोडक्ट बहुत ही शुद्धता से और केमिकल रहित बनाए गए हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए उच्च कोटि के है। इनके सेवन से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं है। जिस प्रकार से बच्चों के अंदर पिज़्ज़ा बर्गर फास्ट फूड की आदत पड़ रही है निश्चित ही उनके स्वास्थ्य को खराब कर रही हैं , आज आवश्यकता है घर पर ही शुद्धता से खाद्य पदार्थ बनाने की और बच्चों में उनके सेवन की आदत डालने की ! पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का कथन है कि जैसा खावे अन्न वैसा होवे मन ! बेरोजगार युवाओं की आर्थिक सुदृृढता बढ़ाने यह प्रयास किया जा रहा है, आज की महती आवश्यकता स्वावलंबन पर ध्यान देने की है , जिसका अनुपालन गायत्री परिवार शुरू से ही सप्त आंदोलन के रूप में करता आ रहा है।श्रीमती अंजू गुप्ता, ज्योति वर्मन,मनोरमा नामदेव, मधु नामदेव, श्रीमती पूनम , श्रवण कुमार आदि द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर इस अभियान में आगे भी सहयोग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88