जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म आदिपुरुषपर बैन लगाये मोदी सरकार

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने फिल्म आदिपुरुष को घटिया डायलाॅग और रामचरित मानस के ऐतिहासिक पात्रों का अपमान करने के लिए देश भर में बैन करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने फिल्म सेंसर बोर्ड से भी आदिपुरुष की सेंसरशिप रद्द करने के लिए कहा है।बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में हिदुओं के आराध्य भगवान राम और हनुमान जी को बेहद भद्दे तरीके से पेश करते हुए उनसे घटिया डायलाॅग बुलवाए गए हैं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष ने बताया कि जिस तरह आदिपुरुष फिल्म में लंका दहन से पहले के सीन में हनुमान का किरदार कहते हैं, कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की। जो हनुमानजी का अपमान है। इसी तरह फिल्म के कुछ और भी डायलाॅग काफी विवादित बनाए गए हैं। एक सीन में राक्षस हनुमान से कहता है, ‘तेरी बुआ का बगीचा है कि हवा खाने चला आया है।’ वहीं राणव को ललकारते हुए अंगद कहते हैं, ‘रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी आज जान बचा ले वरना आज खड़ा है, कल लेटा हुआ मिलेगा।’ फिल्म में इस्तेमाल की गई इस तरह की भाषा को पार्टी अघ्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने अभद्र और अपमानजनक बताते हुए आदिपुरुष को पूरे देश में बैन करने के साथ ही करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले फिल्म के डायलाॅग राइटर मनोज मुंतशिर व निर्माता निर्देशक के खिलाफ भी FIR दर्ज कराने की बात कही है।
पं. तिवारी ने मांग की है कि आदिपुरुष को हजारों मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है, उसे फौरन हटा दिया जाना चाहिए, ताकि हिंदुओं के आराध्यों का अपमान होने से बचाया जा सके। पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि फिल्म राइटर मनोज मुंतशिर खुद को सनातनी बताते हैं, लेकिन इतनी घटिया डायलाॅग लिखते समय उन्होंने सनातनियों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा, वहीं फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने भी हिंदुओं के आराध्यों का अपमान करते हुए सड़क छाप हीरो और विलेन के रूप में रामायण के पात्रों को प्रदर्शित किया है। पार्टी अध्यक्ष ने रामानंद सागर जी के रामायण धारावाहिक की तुलना कर कहा कि तब श्रद्धा से सिर झुक जाता था, लेकिन आदिपुरुष को देखकर शर्म से सिर झुक रहा है। उन्होंने कहा कि थ्री-डी तकनीक से फिल्म बनाकर कमाई करने का मतलब ये नहीं है कि हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया जाए। इंडियन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने फिल्म पर बैन नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88