ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल मध्य प्रदेश कैंपस ने टॉप सीबीएसई स्कोर का मनाया जश्न
जबलपुर दर्पण। दसवीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा में, ऑर्किड्स मांगलिया कैंपस-इंदौर के नेहांश वार्ष्णेय ने 97% उच्चतम स्कोर हासिल किए, इसके बाद ऑर्किड्स होशंगाबाद कैंपस-भोपाल की श्रुति शुक्ला ने 93% और ऑर्किड्स भेड़ाघाट रोड कैंपस-जबलपुर के निखिल पाठक ने 92.80% स्कोर हासिल किए।
बारहवीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षा में, ऑर्किड्स मांगलिया कैंपस-इंदौर की राशि श्रीवास्तव ने 98.2% स्कोर हासिल किए, इसके बाद ऑर्किड्स होशंगाबाद कैंपस भोपाल के सुधांशु तिवारी ने 93.4% और भेड़ाघाट रोड कैंपस जबलपुर के सचिन जयसवाल ने 93.4% स्कोर हासिल किए।
मध्य प्रदेश के ऑर्किड छात्रों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत सहित विभिन्न विषयों में 90% और उससे अधिक स्कोर हासिल किए।
जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों की अग्रणी K12 श्रृंखला में से एक, ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल को मध्य प्रदेश में अपने कई कैंपस में दसवीं और बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट परिणाम की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। दसवीं कक्षा में 97% और बारहवीं कक्षा में 98% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप स्कोरर के साथ-साथ कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में उच्च अंक हासिल करके उत्कृष्ट शैक्षणिक परफॉर्मेंस दिखाया है ।
मध्य प्रदेश में ऑर्किड दसवीं कक्षा के शैक्षणिक परफॉर्मर्स:
ऑर्किड मध्य प्रदेश जोन में सब्जेक्ट-वाइज एक्सेलन्स:
बड़ी संख्या में छात्रों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत सहित विभिन्न विषयों में 90% और उससे अधिक अंक हासिल किए, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
कई छात्रों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी जैसे विषयों में पूर्ण 100 स्कोर प्राप्त किए, जो इन विषयों पर उनकी उत्कृष्ट परफॉर्मेंस को दर्शाता है।
परमजीत सलोटा, वीपी एकेडमिक्स, मध्य प्रदेश, ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल, ने छात्रों की उपलब्धियों पर बेहद गर्व महसूस करते हुए कहा, “सीबीएसई परीक्षा में हमारे छात्रों का मजबूत और शानदार परफॉर्मेंस वास्तव में प्रेरणादायक है! हमारे मध्य प्रदेश कैंपस में उनके उत्कृष्ट परिणाम, हमारे स्कूल की उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रभाव का उदाहरण देते हैं। मैं अपने सभी छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए सराहना करता हूं।”
श्लोक श्रीवास्तव, वीपी एकेडमिक्स, ऑर्किड द इंटरनेशनल स्कूल, ने मध्य प्रदेश में इन छात्रों की उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा, “सीबीएसई परीक्षा में हमारे छात्रों की सफलता देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह वास्तव में लचीलेपन और समर्पण के मूल्यों का प्रतीक है जिसे हम अपने स्कूल में विकसित करने का प्रयास करते हैं।





