भारत भूषण से विभूषित हुए वर्ल्ड रिकार्ड्स होल्डर डॉ. अर्जुन

जबलपुर दर्पण। सफलता की सबसे खास बात यह है कि वो मेहनत करने वालों पर फ़िदा हो जाती है, ठीक ऐसे ही संस्कारधानी जबलपुर के चार रत्नों से सम्मानित युवा शोधार्थी डॉ. अर्जुन है जिन पर सफलता जैसे फ़िदा हो गई हो, लगातार सम्मान पाकर डॉ. अर्जुन ने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वहीं 17 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कार सम्मान समारोह में शोध-शिक्षा, कला व खेल के क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर रही विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें शासकीय होम साइंस कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवा दे रहे डॉ. अर्जुन शुक्ला को भारत भूषण सम्मान से विभूषित किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फना, सरफरोस व दिल चाहता है जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के चर्चित अभिनेता अहमद खान जी, विभिन्न टीवी सीरियलों में अपने अभिनय से जादू बिखेरने वाले सोन्हिया फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर सुनील सोन्हिया जी एवं नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन के कुलाधिपति डॉ. डी कामराजर, डायरेक्टर जनरल जे.के. सुब्रमनियन द्वारा भारत भूषण सम्मान से विभूषित किया गया l डॉ. अर्जुन ने अपने उदबोधन में कहा कि हर कोई जन्म से ही किसी ना किसी काम में चैंपियन होता है, बस पता चलने की देर होती है I डॉ. अर्जुन वन विभाग में सेवारत पिता नर्मदा प्रसाद शुक्ला – मनोरमा के सुपुत्र है एवं शासकीय ओ.ऍफ़.के महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. रीता भंडारी के मार्गदर्शन पर डॉ. अर्जुन शोध कार्य लगातार कर रहे हैं ।



