ज्ञान गंगा कॉलेज के बाउंसरों द्वारा छात्रों से अभद्रता करने पर छात्र संघ हुआ उग्र

जबलपुर दर्पण। तिलवारा स्थित ज्ञान गंगा कॉलेज में छात्र व छात्राओं से सुरक्षा गार्ड द्वारा आय दिन गाली ग़लौच व अभद्रता की बढ़ती हुई शिकायत पर छात्र नेताओ ने प्रदर्शन किया , स्टूडेंट्स ने बताया कि कॉलेज परिसर के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति आय दिन प्रवेश करते है , जिसपर बाउंसरों का संरक्षण रहता है व कॉलेज के ही छात्र छात्राओं द्वारा आपत्ति जताने पर उन्हें कॉलेज के गार्ड डराते धमकाते है छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि गैर शैक्षणिक कर्मचारी कॉलेज परिसर पर तंबाकू गुटका व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी करते है , सम्पूर्ण मामले को मप्र छात्र संघ द्वारा कॉलेज प्रबंधन के संज्ञान में लाया गया , अंत में संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई प्रदर्शन के दौरान आर्यन बेंटिया , सृजन तिवारी ,नीरज शर्मा , तुषार चौबे , सूरज राय, मोहित जैन , हिमांशु त्रिपाठी, हर्षित अवस्थी ,अविनाश गोस्वामी ,आदित्य साहू , नीरज गुप्ता , धीरज शर्मा , अंकुश जैन ,यश उपाध्याय, अमन पांडेय,अश्वनी विश्वकर्मा , अमन गौंटिया,अमृतांश दुबे , प्रभात पटेल आदि छात्र नेता मौजूद थे



