सिया इवेंट्स और डांस कल्चर स्टूडियो द्वारा जबलपुर में द बडिंग परफॉर्मर्स शो का आयोजन

जबलपुर दर्पण। सिया इवेंट्स और डांस कल्चर स्टूडियो द्वारा जबलपुर शहर में द बडिंग परफॉर्मर्स शो का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शहर में छिपी कला को बाहर लाकर सफलता की ऊंचाइयो तक ले जाने के लिए हर वर्ग के नन्हे कलाकार से लेकर
इस कार्यक्रम में शहर के गायकों, रैपर्स, नर्तकों, तालवादकों को एक मंच दिया गया । अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए इस कार्यक्रम में 5वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक के कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी अलग अलग विधाओं में। कार्यक्रम का निर्देशन पल्लवी दत्ता द्वारा किया गया। सिया इवेंट्स के फाउंडर आर्यन राज और प्रोडक्शन हेड आशुतोष सिंह की उपस्थिति रही। जज के तौर पर अमिताभ राव और डॉ. प्रतीक मोदी मौजूद थे । अतिथियों में यमेश चौधरी, रजनी वर्मा, प्रियंका पोद्दार, तब्बसुम नाज़ उपस्थित थे। कोरियोग्राफर बॉबी चौधरी और रूपेश सेन की उपस्थति रही।



