इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी का भोपाल में प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती पर भारत के राजनीतिक गलियारे में इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने दी दस्तक। 25 सितम्बर दिन सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पार्टी ने अपने प्रादेशिक कार्यालय का उदघाटन किया। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने को अग्रसर है। इस मौके पर इंडियन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने कहा- कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री , समाजशास्त्री एवं राजनीतज्ञ थे जिनके द्वारा प्रस्तुत दर्शन को एकात्म मानववाद कहा जाता है। जिसका उद्देश्य एक ऐसा स्वदेशी सामाजिक आर्थिक मॉडल प्रस्तुत करना था जिसके केंद्र में मानव हो। उनका उद्देश्य समृद्धि की सीढ़ी पर ऊपर के इंसानों की बजाये नीचले असहाय लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि पर था। उनके ही विचारों को आगे बढ़ाते हुए हम देश प्रदेश के गरीब असहाय लोगों की सहायता करना है। जिस तरह वे हर हाथ काम के समर्थक थे उसी तरह इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की विचारधारा में हर हाथ को काम के साथ साथ सहारा भी देना है। ये हमारा संकल्प है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 विधानसभा सीटों पर नये लोगों को अवसर देकर मध्यप्रदेश में नया जनादेश लेकर नई सरकार बनाकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर नये मध्यप्रदेश के निर्माण की आधारशिला रखी जा सकेगी।
म.प्र. में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के द्वारा लगातार संगठन का विस्तार म.प्र. में किया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्यीस्तरीय प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी के करकमलों से संपन्न हुआ इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के महामंत्री (संगठन) पन्नालाल जैन, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य राज कोबरा, महामंत्री एवं प्रवक्ता फैसल अली, प्रदेशमंत्री धर्मेन्द्र नामदेव, जबलपुर अध्यक्ष ओ. पी. बिल्थरिया, महामंत्री पंकज नेमा, युवा वर्ग के अध्यक्ष कार्तिक पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अशुतोष शुक्ला एवं वाजिद अली, पूर्व संगठन मंत्री (भाजपा) संजय बिरला एवं रामेश्वर धाकड़ उपस्थित रहे और इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठनमंत्री रामेश्वर धाकड़ एंव संजय बिरला ने इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही स्विराज जनसेवा आदिवासी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सुंदरिया बारस्कर, कुंदन खेमरे, राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक भुसारे, सहायक सचिव भूरीबाई लविष्कार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमवती लविष्कर, भगवान सिंह लविष्कर, सुरेश सागर मैना आदि ने भी प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से पार्टी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इंडियन पीपुल्सर अधिकार पार्टी की गतिविधियों की जानकारी और संपर्क के लिए प्रादेशिक कार्यालय की आवश्यकता महसूस की गई जिससे राजधानी आने वाले लोग पार्टी से जुड़ सके और संपर्क कर सकें। उदघाटन के उपरांत इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी की संगठनात्मक बैठक नवीन कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें संभागवार पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभावार दौरा करने की जिम्मेदारी दी गई जिसमें उज्जैन संभाग के प्रभारी रामेश्वर धाकड, इंदौर संभाग के प्रभारी संजय बिरला, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के लिए लक्ष्मीनारायण तोमर और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन 230 विधानसभाओं का दौरा 27 सिंतबर से प्रारंभ करेंगे। प्रदेश उपध्यक्ष आदित्यि राज कोबरा इटारसी, बैतूल और होशंगाबाद में संगठन का विस्तांर करेंगे, महामंत्री फैसल अली पार्टी से अल्पगसंख्यक वर्ग को जोड़कर प्रत्येक शहर में अल्पसंख्यतक अध्यक्ष को मनोनीत करेंगे, प्रदेशमहामंत्री धर्मेन्द्र नामदेव भोपाल शहर और ग्रामीण विधानसभाओं का दौरा करेंगे।
पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाग लेगी और सभी 230 सीटों पर योग्य उम्मीद्वारों को लड़ाएगी। ये उम्मीद्वार आम जनता के प्रतिनिधि बनकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे, लेकिन उसके पहले हमें मौजूदा व्यवस्था की अनेकों खामियों को दूर करना होगा, जो कि सरकार और जनता के बीच दूरिया पैदा करती है। इसी को ध्यान में रखकर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी घोषणा करती है कि सबसे पहले मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कराएगी और उसे जनसम्मत बनाकर, जो कानून दशकों और सदियों पुराने हो गए हैं. उन्हें संवैधानिक दायरे में हटा दिया जाएगा और केवल वही कानून लागू होंगे जो केवल जनहित के होंगे और इसके लिए जनमत संग्रह किया जायेगा।
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी एक राजनीतिक दल होते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है. जिसकी मूल भावना में सबसे निचले तबके को भी राजनीति से जोड़ने का संकल्प है. ताकि हर वर्ग और समाज का अंतिम व्यक्ति भी खुद को पराया न समझे। जैसा कि पार्टी के नाम में ही निहित इंडियन से पता चलता है कि भारत के हर नागरिक को राजनीति से जुड़ना चाहिए, ताकि मुट्ठीभर लोग विधान सभा और संसद में बैठकर इस देश की जनता के बारे में मनमाना फैसला न लें युवाओं को विशेष रूप से राजनीति में अवसर देने के लिए हम प्रतिबद्ध है।मध्यप्रदेश में 40 लाख से अधिक बेरोजगार है जिनके भविष्य के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी की दो दशकों की सरकार ने कोई कार्य नहीं किया 1978 के बाद बेरोजगारी की दर सबसे अधिक 2022-23 में बनी हुई है। यह हमारे लिए दुर्भाग्य का विषय है कि 45 वर्षों में 3 सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से जहां बेरोजगारी कम होना चाहिए थी वह आज चरम पर है। मध्यप्रदेश का भविष्य कहे जाने वाले युवा आज दर-दर भटकने को मजबूर है जिससे समाज में वैमनस्यता और अशांति का वातावरण निर्मित है। आज म.प्र. में रोजगार ही सबसे बड़ी समस्या है। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी म.प्र. के युवाओं को रोजगार देगी और रोजगार मिलने तक ससम्मान जीने का अधिकार देगी। आज म.प्र. के 51 प्रतिशत युवा मतदाता म.प्र. में परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में यह परिवर्तन होकर रहेगा। नये. म. प्र. के लिए युवाओं की नई सरकार बनेगी।मध्यप्रदेश में परिवर्तन के लिए 1200 से अधिक पुरुषों ने एवं 573 महिलाओं ने तथा मुस्लिम समाज के 361 लोगों ने जैन समाज के 640 लोगों ने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 97 विधानसभा वार चुनाव लड़ने के लिए इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से टिकट की मांग की है। इस पर पार्टी विचार कर रही है एवं शीघ्र ही योग्य उम्मीदवारों को टिकट वितरण कार्य करेगी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट करना परिवर्तन को प्रदर्शित करता है और भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस की परिवारवाद राजनीति जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों को टिकट मिलते रहने से कार्यकर्ताओं में व्यापक असंतोष व्यापत है। जिसकी परिणीति यह है कि लोगों के द्वारा नये राजनैतिक दल को अपना भरोसेमंद विकल्प मानकर अपना राजनैतिक भविष्य सुरक्षित करने के आगे आ रहे हैं।
शुभारंभ इंडियन पीपुल्से अधिकार पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय का उदघाटन सोमवार को पं. पुरुषोत्त्म तिवारी राष्ट्रीव अध्यक्ष के करकमलों से सांय 4 बजे सम्पपन्न हुआ।



