डिंडोरी दर्पण

मुढ़िया खुर्द में “कागजी विकास” का काला खेल—चैक डेम बना भ्रष्टाचार का ढहता किला

डिंडोरी जबलपुर दर्पण। जिले की जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़िया खुर्द का पीपर नाला इन दिनों “विकास” नहीं, बल्कि “विनाश” की कहानी बयां कर रहा है। वर्ष 2021-22 में लाखों रुपए की लागत से बना चैक डेम अब भ्रष्टाचार का ऐसा नमूना बन चुका है, जिसकी परतें समय के साथ खुद-ब-खुद उखड़ रही हैं।

सरकारी खजाने से लाखों रुपए निकालकर बनाए गए इस चैक डेम को देखकर साफ लगता है कि यहां विकास नहीं, बल्कि “लूट का सुनियोजित खेल” खेला गया। आरोप है कि तत्कालीन सरपंच शिवराम, रोजगार सहायक तेज सिंह ठाकुर और संबंधित उपयंत्री ने मिलीभगत कर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घटिया निर्माण कराया।

तकनीकी मानकों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए मजबूत सीमेंट-कंक्रीट की जगह पत्थर और बोल्डर डालकर डेम खड़ा कर दिया गया—मानो किसी अस्थायी जुगाड़ को स्थायी निर्माण का नाम दे दिया गया हो।

आज हालत यह है कि डेम की दीवारें जगह-जगह से झड़ रही हैं, परतें उखड़ चुकी हैं और संरचना कमजोर होकर ढहने की कगार पर पहुंच गई है। यह दृश्य खुद गवाही दे रहा है कि कैसे जनता के पैसों को “कागजी मजबूती” दिखाकर जमीन पर खोखला काम किया गया।

सबसे बड़ा सवाल सिर्फ सरपंच या रोजगार सहायक पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर है। निर्माण के दौरान जिम्मेदार इंजीनियर और अधिकारी क्या कर रहे थे? क्या उन्होंने आंखें बंद कर रखी थीं या फिर सब कुछ “सांठगांठ” के तहत पास किया गया?

यह मामला सिर्फ एक डेम का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जहां भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर तक जड़ें जमा चुका है और विकास योजनाएं “कमाई का जरिया” बनती जा रही हैं।

जिस डेम से किसानों को पानी मिलना था, खेतों की सिंचाई होनी थी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलना था, वही डेम अब बेकार खड़ा है। यानी जनता को फायदा शून्य और जिम्मेदारों की जेबें भरपूर—यह सीधा-सीधा जनहित के साथ धोखा है।

गांव के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन छेड़ेंगे और पूरे मामले को बड़े स्तर पर उठाएंगे।

मुढ़िया खुर्द का यह चैक डेम अब सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि “भ्रष्टाचार की खुली किताब” बन चुका है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस किताब को पढ़कर कार्रवाई करता है या फिर इसे भी बाकी फाइलों की तरह धूल खाने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88