जबलपुर में डॉ. कोठारी को जिला चिकित्सा अधिकारी का पदभार सौंपा

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में हाल ही में 93 लाख के भुक्तान बिलों में अनियमितता पाए जाने पर डॉ संजय मिश्रा के निष्कासन के बाद जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा आदेश जारी कर निलंबित सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा के स्थान पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी को तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन निहित समस्त दायित्वों का प्रभार सौंप दिया है।
डॉ कोठारी सीएमएचओ के दायित्वों का निर्वहन राज्य शासन द्वारा नियमित पदस्थापना किये जाने अथवा आगामी आदेश तक करेंगे। निलंबित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।



