मेधावी विद्यार्थियों, समाजसेवियों का सम्मान, वृक्षारोपण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड विकास समिति, धनवंतरी नगर द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती प्रतिभा सम्मान समारोह गुरुकुल स्कूल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। मुख्य अतिथि पूज्य पगलानंद जी महाराज रहे। विशिष्ट अतिथियों में जैन आचार्य, गुरुकुल स्कूल के संस्थापक, मौलाना आरिफ साहब, रशीद साहब, प्रशांत शास्त्री जी, के. के. शुक्ला, डॉ. अरुण मिश्रा, जया मिश्रा, प्रदीप वाधवा, पूनम चंद मिश्रा, शंकर उर्मिलिया, नारायण भट्ट एवं रमाशंकर विश्वकर्मा, वसीम खान, आदेश दुबे उपस्थित रहे। अध्यक्षता मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड विकास समिति के अध्यक्ष बलराज सिंह ने की। मंच संचालन एड. रामकिशोर शिवहरे ने किया।
इस अवसर पर सीबीएसई एवं मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में 85 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। समारोह में महिला अध्यक्ष मनोरमा पटेल, रतन गर्ग, गुप्ता जी, ओंकारनाथ मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की युवा समिति का गठन किया गया। जिसमें युवा अध्यक्ष राहुल पटेल, उपाध्यक्ष निक्की ठाकुर भैरव बढ़गैया, संगठन मंत्री जसराज सिंह, सहसचिव संजू विश्वकर्मा अनुराग ठाकुर को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
समारोह में डॉ. मणि नेमा एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।



