पीजी डिप्लोमा में 30सीटें और बढ़ाई गई

जबलपुर दर्पण । रादुविवि कौशल विकास संस्थान द्वारा संचालित पी जी डिप्लोमा गाइडेंस एंड काउंसलिंग पाठ्यक्रम एक वर्षीय पाठ्यक्रम में निर्धारित 30 सीटें तृतीय चरण में भर गई हैं। जबकि 40 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। निदेशक प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह व प्रो. डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि छात्रों के रुझान को देखते हुए 30 सीटें अतिरिक्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि छात्र छात्राओं में पिछले सत्रों से बढ़ते रुझान को देखते हुए छात्र हित में सीट बढ़ाने हेतु निर्णय लिया गया है।
कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श संचालन समिति की संयोजक एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. मीनल दुबे ने बताया कि गाइडेंस एवं काउंसलिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं बन रही हैं और संस्थान द्वारा प्रवेशित छात्र-छात्राओं को साल भर काउंसलिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कारण से छात्रों में रुचि बनी हुई है।



