सीसी सड़क में नाली निर्माण नहीं होने से घरों में घुस रहा बरसात का पानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी में बिना नाली निर्माण कराए ही लाखों रुपए के सीसी सड़क का निर्माण कार्य करवा दिया गया, जिससे इन दिनों बरसात का पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी हुई है। प्रशासन के तमाम दिशा निर्देशों के बाद भी जिम्मेदार ठेकेदार पंचायत कर्मियों से मिली भगत करके भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं। गौरतलब है कि निर्माण कार्यों को जिम्मेदार लोग केवल खाना पूर्ति के लिए ही करवाया रहें है, निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा, यही कारण है कि चंद महीनों में ही बनाई गई लाखों रूपए की सड़क उखाड़ने लगती है। सूत्रों की मानें तो शासन प्रशासन के जिम्मेदार इंजीनियर मौके पर नहीं पहुंचते, जिससे कई प्रकार की तकनीकी कमियां निर्माण कार्यों में मिलती है, पंचायत के लोग मापदंड के अनुसार निर्माण कार्य को नहीं करवाया पा रहे हैं। गौरतलब है कि शासन की मंशा अनुसार पंचायत के जिम्मेदार लोग खरा नहीं उतरते, इसलिए ही अधिकांश निर्माण कार्य जल्द ही जर्जर हो रहें हैं। बताया गया कि अधिकांश निर्माण कार्य अप्रशिक्षित मिस्त्री करवा रहे हैं, जिससे कुछ महीनों में निर्माण जर्जर होने लगते हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण करवाने की मांग करते हुए, जिम्मेदारों लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।



