जबलपुर दर्पण

तीन दिनों से बिजली की सप्लाई पड़ी बन्द, घरों का गेंहू पीसने लगीं लाइन, ग्राम पंचायत दर्शनी विश्वकर्मा मोहल्ला का मामला

मनीष श्रीवास जबलुपर दर्पण । जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा क्षेत्र जनपद पंचायत मझौली सीमा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दर्शनी में विगत तीन दिनों से बिजली की सप्लाई बन्द होने से ग्रामीणों का चक्की में रखा गेहूं नहीं पीसा गया। लाईट की समस्या को लेकर 30 जून को ही फोन के माध्यम से ग्रामीण यंत्री कुन्दन यादव को दी जा चुकीं थीं। लेकिन तीन दिन के बाद गुरुवार की शाम 3 बजे के बाद लाईट का सुधार कार्य हो पाया। तीन दिनों तक क्यों बंद रहीं ग्राम दर्शानी विश्वकर्मा मोहल्ला की लाइन – शिकायत कर्ताओं ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर में अचानक बिजली सप्लाई बन्द हो गई थीं। जिसकी जानकारी लोकल लाइन मेन सुखचैन एवं कार्तिक पटेल को दी गई थीं। वहीं ग्रामीण यंत्री कुन्दन यादव को फोन करके लाइट बन्द की सूचना कर दी गई थीं। लेकिन सुधार कार्य नहीं किया गया। गुरुवार को पुनः पीड़ितों ने इसकी जानकारी फिर दी और बताया कि लाइट अभी नहीं बन पाई हैं। हमारे मीडिया प्रतिनिधि ने जब ग्रामीण यंत्री कुन्दन यादव से फोन पर सम्पर्क किया और जाना कि लाइट तीन दिनों से क्यों नहीं सुधार कार्य किया गया तो उन्होंने सीधे ही जवाब दे दिया कि एक ही कर्मचारी हैं जिससे लाईट नहीं सुधर पाई हैं। आपके फोन आने के पहले ही कर्मचारी गया हुआ हैं सुधारने कुछ देर में चालू कर दी जाएगी। विद्युत पोल की सर्विस लाइन में कार्बन आने और सुधार कार्य होने में लगते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन।
चक्की में रखा गेहूं तीन दिनों से – ग्रामीण वासियों ने बताया कि हमारे गांव में दो आटा चक्की हैं एक गणेश चौरसिया के नाम से और दूसरी राकेश कुशवाहा के नाम से इन दोनों जगहों की बिजली सप्लाई विश्वकर्मा मोहल्ला ग्राम दर्शानी में स्थित हैं। हमारे क्षेत्र में तत्कालीन कार्य समय पर नहीं किए जाते हैं। और कहा जाता हैं कि जहा शिकायत करना हैं कर दो। बड़ा ही गम्भीर विषय? और इस तरह से क्षेत्रों में जिम्मेदारी की कार्य प्रणाली दुर्दशा का जिम्मेदार कौन।
पावर हाउस सप्लाई वितरण केंद्र पौडा,
सब डिवीजन मुख्यालय सिहोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88