सहकारी समिति बैंक सिहोरा कर्मचारी 34 वर्ष की सेवाएं देकर हुए सेवानिवृत्त अशोक कुमार पांडेय

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलुपर जिला मुख्यालय के ग्रामीण ब्लॉक अंतर्गत आने वाली सहकारी समिति बैंक सिहोरा में अपनी 34 वर्ष की सेवाएं प्रदान कर हुए सेवानिवृत्त।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा मुख्यालय सहकारी समिति बैंक सिहोरा व समिति घाटसिमरिया के सहायक प्रबंधक अशोक कुमार पांडेय द्वारा अपनी 34 वर्ष की सेवाएं समिति को प्रदान की हैं। 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए है । अशोक पांडेय को समिति एंव बैंक स्टाफ द्वारा उन्हें पुष्पमाला व तिलक वंदन कर निरोग व दीर्घायु की कामना करते हुए सम्मानित किया गया।
आपके सेवानिवृत्त का कार्यक्रम सहकारी बैंक परिसर कार्यक्रम में आयोजन किया गया।
इस दौरान राजेश पटेल शाखा प्रबंधक, गौरव शुक्ला समिति प्रबंधक सिहोरा ,निशांत शर्मा समिति प्रबंधन ,अनिल उपाध्याय समिति प्रबंधक समस्त बैंक स्टाफ शुभम राय राजेंद्र सेन एवं समिति के समस्त कर्मचारीगण इस दौरान मौजूद रहें।



