गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हांक रे

जबलपुर दर्पण । प्रसंग संस्था के तत्वावधान में संगीतकार नौशाद एवं गीतकार आनंद बक्शी के गीतों पर आधारित प्रसंग सुरमाला का आयोजन किया गया आज का यह आयोजन गूंज के संस्थापक गीतकार स्मृति शेष उमेश मिश्रा को समर्पित किया गया जिसमें नगर के गायक कलाकारों ने, मैं शायर तो नहीं, गाड़ी वाले गाड़ी धीरे हांक रे,हम तो तेरे आशिक हैंसदियों पुरानेअखियां मिला के जिया भरमा के,मेरे महबूब कयामत होगी, यह लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा जैसे मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गायक कलाकारों में अंजन दासगुप्ता, अनुकंपा नायक, नेहा खरे, सलिल तिवारी, अभिजीत पाठक, शर्मिला मुखर्जी, अशोक डेहरिया, अर्चना गोस्वामी, माया पांडे, राकेश चौरसिया, मंजू गोरे, डॉक्टर आज्ञा मिश्रा, अभय नायक, सी एम कोरी, ध्रुव मुखर्जी, दिलीप कोरी, जी व्ही अग्रवाल प्रेरणा रानाडे, विनोद श्रीवास्तव आदि ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी डा.मकबूल अली,डा.रानू रुही का सहयोग रहा अपार श्रोताओं की उपस्थिति में संगीत संयोजन दिनेश खड़तियाएवं आयोजन संयोजन जी व्ही अग्रवाल ने कियासुरमाला का कुशल संचालन प्रसंग समूह के संस्थापक इंजी विनोद नयन द्वारा किया गयाआभार प्रदर्शन बसंत शर्मा ने किया।



