वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक लगाकर डॉ.अर्जुन ने रचा इतिहास

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी को हमेशा गौरवान्वित करने वाले चार रत्नों से सम्मानित शासकीय होम साइंस कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवा दे रहे डॉ. अर्जुन शुक्ला ने इंडिया, एशिया के बाद आज इस वर्ष का तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए है। सर्वाधिक संस्थानों से जुड़कर सर्वाधिक सम्मान का विश्व रिकॉर्ड बना चुके डॉ. अर्जुन अब समाचार पत्र में अनुसंधान, सम्मान और सामाजिक गतिविधियों हेतु सर्वाधिक कवरेज पाने वाले सबसे कम उम्र के शोधकर्ता बन गये हैं जिस हेतु इनका नाम हार्वर्ड वर्ल्ड रिकार्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है l 05 दिसम्बर को सभी दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात 21 दिसम्बर को रिकॉर्ड की घोषणा की गई, 30 वर्षों की उम्र में डॉ. अर्जुन ने शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं l लंदन द्वारा ऑनलाइन आयोजित वर्ल्ड रिकार्ड्स सम्मान के दौरान अपने वक्तव्य में डॉ. अर्जुन ने कहा कि उनके द्वारा किये गये हर छोटे बड़े शोध कार्य एवं सम्मान के लिए उन्हें मीडिया जगत ने हमेशा प्रोत्साहित किया है. समाचार पत्रों के माध्यम से जन-समूह को अपने शोध एवं सामाजिक गतिविधियों से डॉ. अर्जुन ने हमेशा अवगत कराया है, इस रिकार्ड्स का श्रेय वे संस्कारधानी के सभी समाचार पत्रों को देना चाहते है l 2017 से अब तक लगभग 900 से ज्यादा बार देश विदेश के विभिन्न समाचार पत्रों में कवरेज पा चुके डॉ. अर्जुन को शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान भूषण, भारत भूषण, भारत शिक्षा गौरव, यूथ आइकॉन ऑफ़ इंडिया जैसे बड़े सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।



