यादव महासभा ग्रामीण कार्यकारिणी में हुई नियुक्ति

जबलपुर दर्पण । अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जबलपुर ग्रामीण की बैठक घंटाघर कॉफी हाउस में संपन्न हुईं ।बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश यादव ने किया। ग्रामीण महासभा के अध्यक्ष मनोज यादव ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के सहमति पर एवं संभागीय अध्यक्ष विजय यादव तथा जिला अध्यक्ष रामकुमार बड़ा के अनुशंसा पर जबलपुर ग्रामीण के कार्यकारिणी को गठित किया। बैठक में महासभा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव बालमुकुंद यादव एडवोकेट, डॉ संजय यादव, जीतू यादव, लखन लाल यादव, पुनीत यादव, एडवोकेट उमाशंकर यादव, प्रदीप यादव, अनिल यादव, आशीष यादव, शुभम यादव, प्रदीप जैन, राजकुमार यादव सहित् समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का सम्मान किया गया और शपथ दिलाई गई।



