कर्मचारियों ने एक घंटे लेट प्रवेश किया निर्माणी में

जबलपुर दर्पण । चार लेबर कोड के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल सफल रही। हड़ताल के समर्थन में रक्षा नागरिक कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में, अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी संघ ने आह्वान किया है कि रक्षा नागरिक कर्मचारी भी श्रम संहिता बदलाव से समान रूप से प्रभावित हैं, इसलिए वे हड़ताल के समर्थन में रक्षा प्रतिष्ठानों के सामने एक घंटे का प्रदर्शन करके काम का बहिष्कार करेंगे। देशभर में 2 लाख से अधिक रक्षा नागरिक कर्मचारियों ने व्यापक प्रदर्शन किया और एक घंटा देरी से ड्यूटी पर पहुंचे। जबलपुर स्थित सभी सुरक्षा संस्थानों में संबंधित सभी यूनियन के प्रतिनिधियों ने 1 घंटा लेट से प्रवेश कर सैकड़ों कर्मचारियों ने विलंब से पंच कर अपना विरोध जताया ।एआईडीईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड एस एन पाठक, महासचिव कॉमरेड सी श्रीकुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कॉमरेड अर्नब दास गुप्ता ने रक्षा नागरिक कर्मचारियों और संबद्ध यूनियनों को एक घंटे के कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में सफलता के लिए तथा आयुध निर्माणी खमरिया के पुष्पेंद्र सिंह, सुकेश दुबे, सिमेंद्र रजक, सुरेश कन्ना, दिनेश नामदेव, हरीश चौबे आदि ने सभी कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



