जबलपुर दर्पण

कर्मचारियों की बेहतरी से लोकप्रिय हुए डी पी पाठक जी आम जनता के भी जन प्रिय नेता, विधायक बने – अमित सक्सेना

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के संस्थापक महामंत्री, अखिल भारतीय विधुत फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,इंटक के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. डी.पी. पाठक की पंद्रहवीं पुण्य तिथि‍ श्रमशक्त‍ि दिवस के रूप में संचालन संधारण संभाग विजय नगर परिसर में मनाई गई। श्रम शक्ति दिवस पर कर्मचारी साथी सर्वश्री व्ही पी केवट,अजय सिंह ठाकुर, विजय डोंगरे,आर के परोहा को शाल, श्रीफल माला पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभाग के कार्यपालन अभियंता अमित सक्सेना ने कहा कि आदरणीय पाठक जी के कुशल नेतृत्व और कार्यो से कमचारियों को जहां बेहतरीन सुविधाएं मिली, समस्यायों का समाधान हुआ वे कर्मचारी क्षेत्र में लोकप्रिय होने के साथ आम जनता के जनप्रिय नेता और विधायक बने। श्री सक्सेना ने कहा कि उघोग की भलाई के साथ कमचारियों का हित संवर्धन होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम कुरचानिया ने करते हुए कहा कि पाठक जी के नेतृत्व में फेडरेशन अनुशासित, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाने वाला दमदार संगठन बना उन्होंने बिजली उघोग और कर्मचारी हित को दृष्टिगत रखकर कार्य किया है जो आज भी स्मरणीय है। आर एस परिहार ने कहा कि वे एकमात्र नेता थे जो दूरदृष्टी को ध्यान में रखकर कमचारियों के सुदृढ़ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रख गये। उन्होंने जितने अच्छे वेतन पुनरीक्षण और सुविधाएं दिलाई है वह ऐतिहासिक है और आज भी प्रासंगिक हैं। उनके श्रम हितेषी निर्णय,कार्यों की लम्बी सूची है कि बताने में लम्बा समय लगेगा। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा श्रमिकों के मसीहा पूज्यनीय डी पी पाठक जी हमेशा कहते थे कि उघोगो की प्रगति से ही कर्मचारियों की उन्नति , समृद्धि और हर सुविधा संभव है। और हर समस्या का समाधान बैठकर चर्चा कर निकाला जा सकता है। ऐसी सकारात्मक सोच रखने वाले वे एकमात्र नेता थे।‌ उन्होंने प्रंबधन और शासन से चर्चा कर कर्मचारियो की बेहतरी हेतु अनेक वेज रिवीजन, फ्रिंज बेनीफिट, पेंशन जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय कराएं है। जो आज भी मील का पत्थर है,जिनका लाभ आज भी सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स को मिल रहा है। दिनेश दुबे ने फेडरेशन के इतिहास और उनके कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आज बिजली कंपनियों में इतना अच्छा वेतन और सुविधाएं जो मिल रही है यह सब उनकी देन है ऐसा कौन सा निर्णय है जो उन्होंने कमचारियों के हित में न कराया हों। अनूप वर्मा ने कहा कि हम लोग शुरूआत से ही आदरणीय पाठक जी के संपर्क में आएं और उनसे हमेशा कर्मचारी और राजनैतिक क्षेत्रों के कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने जितने निर्णय कराएं है वह आज भी उल्लेखनीय और प्रशंसनीय है आदरणीय पाठक जी ने कर्मचारियों के संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। जबलपुर शहर के अध्यक्ष संजय सिंह ने उनके कमचारियों के हित में लगातार किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उमाशंकर दुबे ने कहा कि कमचारियों की अच्छी सुविधा और अच्छे वेतन के मामले मध्यप्रदेश देश की अग्रणी संस्थानों में गिना जाता था। अवनीश तिवारी ने कहा कि श्री पाठक जी ने श्रम क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में एक अलग पहचान बनाई और श्रमिकों के हितों की लड़ाई में हमेशा संघर्षरत रहे। विजय तिवारी किसलय, बसंत मिश्रा, मनोज पाठक, दिलीप पाठक, दयाशंकर ने कहा कि उनके अंदर एक अद्भुत क्षमता थी वो कमचारियों के हित संवर्धन के लिए प्रबंधन के समक्ष बेहतरीन ढंग से पक्ष रखकर कमचारियों के हित अनेक ऐतिहासिक निर्णय कराएं है।इस अवसर संदेश यादव,विनय पाठक, शिवहरि श्रीवास्तव, सतेन्द्र सुहाने,एच एम मसूंरी,एस के चौधरी,अभिनव कृष्ण त्रिपाठी, नवीन पाठक, दिलीप यादव, विवेक चौबे, आशीष गुर्गे, शैलेन्द्र जैन,अजय दुबे,नरेश दुबे, संजय सिंह, राजेश मिश्रा, आर के चौबे, के यादव, गुलाब सिंह राजपूत, संजय अहिरवार, विनोद झारिया, अशोक राठौर, घनश्याम पटैल, चेतन अग्रहरि, प्रतीक चौधरी,राम पटेल, राजेश कुमार सोनी,रवि बहादुर सिंह,शुभम चंदेल, विशाल नेमा, मनोज सिंह, राजेन्द्र चक्रवती,अक्षय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के सम्माननीय महिलाएं और पुरुष गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर दुबे एवं आभार प्रदर्शन सुरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथ‍ियों एवं उपस्थ‍ित जनों ने पाठक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88