श्रीराम चरित मानस की एक चौपाई से भी होता है दुःख का समूल नाश

जबलपुर दर्पण। रामचरितमानस की एक चौपाई का पाठ भी दुःख शोक का समूल नाश कर सर्व मंगल होता हैमनुष्य के जीवन का प्रमुख उद्देश्य परमात्मा की संतान बनकर सभी जीवों के परमार्थ के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए
लक्ष्य निर्धारित कर पूर्णता की प्राप्ति के लिए सत्संग करना चाहिए।मनुष्य के अलावा किसी भी प्राणी में साधना करने का सामर्थ्य नहीं है, मनुष्य ही बिना किसी कारण से श्रेष्ठ कर्म करता है क्योंकि वह ही निर्णय कर सकता है कि यह उचित कार्य है। संपूर्ण जगत के भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सिर्फ परमात्मा का नाम स्मरण करना चाहिए।
साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, साध्वी मैत्री दीदी के सानिध्य में तुलसीदास जी जयंती पर श्री राम चरित मानस का मास परायण पाठ का शुभारंभ आज हुआ, श्रीराम मंदिर मदन महल के भक्तों के साथ देश के कौने कौने में भक्तों ने मास परायण पाठ प्रारंभ हुआ जो आगामी 26 सितंबर तक घर घर में श्री राम चरित मानस का पाठ प्रतिदिन किया जायेगा। आज मास परायण पाठ बैठकी में पं राम कुशल पांडे ने पूजन अर्चन अलका विश्नोई, गीता पाण्डेय,नीरा मखीजा,सुनीता अरोरा,प्रेम गुलाटी,,प्रेम अरोरा, पार्षद निशा राठौर,अनीता अग्रवाल,रोशनी नारगं ,नीरू शर्मा अंजू खत्री,गुलशन मखीजा,रमेश शर्मा ,मनोज नारंग,मनीष पोपली,जितिन नारंग,सुभाष खत्री,अनिल चंडोक ,राम जी अग्रवाल,गुरदास मल शर्मा,मनीष पोपली,शरद काबरा,प्रवेश खेड़ा,विष्णु पटेल,आशीष बैनर्जी,उमेश खुराना, राजेन्द्र यादव, विध्येश भापकर सहित बड़ी संख्या में श्रीराम मंदिर समिति, सनातन धर्म महासभा, बच्चे उपस्थित रहे।



