जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कपकपाने वाली ठंड में नन्हे-मुन्नों को हो रही परेशानी, स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी किए जाएं

जबलपुर दर्पण । दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ठंड में तेजी आ गई है, जिससे प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छोटे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के महामंत्री ज़ियाउर्रहीम और प्रांतीय सचिव राजेश सहारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। संगठन के नेताओं का कहना है कि कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। उन्होंने कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में सुबह की पारी के समय को बदलकर सुबह 8:30 बजे से शुरू किया जाए, ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। संगठन के सदस्य हेमंत ठाकरे, दिनेश गोंड, फिलिप एंथोनी, गुडबिन चार्ल्स, राकेश श्रीवास, विनोद सिंह, रऊफ खान, गोपी शाह, दीपेश जैन, राजकुमार यादव, मनमोहन चौधरी, संतोष चौरसिया, सुरेंद्र चौधरी, सुधीर अवधिया, आशीष कोरी आदि ने इस मांग का समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88