टेबलेट खरीदी के नाम पर प्रताड़ना

टेबलेट खरीदने और सत्यापन हेतु पन्द्रह दिन का अतिरिक्त समय दिया जाए
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि षिक्षकों को टेबलेट खरीदी के नाम पर मान्सिक प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि एक तरफ षिक्षकों को यह धमकी दी जा रही है कि 15 तारीख तक यदि टेबलेट खरीद कर उसकी प्रतिपूर्ति आॅनलाईन नहीं की गई और बी.आर.सी कार्यालय द्वारा वेरिफिकेषन/सत्यापन नहीं कराया गया तो षिक्षकों का इस माह का वेतन रोका जाएगा इस प्रकार की धमकी बी.आर.सी कार्यालयों के द्वारा षिक्षकों को दी जा रही है जो कि षिक्षकों की मान्सिकता पर कुठाराघात है इससे षिक्षक हैरान, परेषान और हलाकान है जिससे षिक्षकों में रोष व्याप्त है वहीं जो षिक्षक बी.आ.सी कार्यालय जा रहे है उन्हे किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही। पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है।संघ ने आगे बताया कि सभी प्राथमिक शालाओं में पढ़ाने वाले षिक्षकों को भौतिक सत्यापन के नाम पर बुलाया गया फिर कहीं सरवर डाउन का बहाना बनाया गया जिससे षिक्षक दिन भर परेषान होते रहे और फिर खाली हांथ वापस घर लौटे वहीं न तो षिक्षकों के लिए पानी पीने की व्यवस्था थी और न ही बैठने की उचित व्यवस्था थी उपर से वेतन न निकलने की धमकी दी जा रही है जिससे षिक्षक मान्सिक परेषान है अतः टेबलेट खरीदने और वेरिफिकेषन कराने हेतु कम से कम 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए।संगठन के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, राकेष श्रीवास, रऊफ खान, शहीर मुमताज़, दिनेष गौंड़, हेमंत ठाकरे, एनोस विक्टर, अफरोज खान, स्टेनली नाॅबर्ट, गुडविन चाल्र्स, राजकुमार यादव, धनराज पिल्ले, सुधीर अवधिया, प्रदीप पटेल, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, आर.पी.खनाल, अजय मिश्रा, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, गोपीषाह, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, रवि जैन, सुधीर पावेल, राॅबर्ट फ्रांसिस, आषाराम झारिया, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, वसीमुद्दीन, विनय रामजे, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, कादिर अहमद अंसारी, अनूप डाहट, मानसिंह आर्मो आदि ने आयुक्त राज्य षिक्षा केन्द्र से मांग की है कि टेबलेट खरीदी एवं सत्यापन हेतु 15 दिन का और अतिरिक्त समय दिया जाए।



