खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

इंडियन कॉफी हॉउस द्वारा पीडितों की सेवा

जबलपुर दर्पण। एक ओर कोरोना की विनाशकारी लहर है तो दूसरी ओर संस्कारधानी के नागरिक और संस्थाएं एक दूसरे का हाथ कस कर थामे मुकाबले में डटी हैं. कोई अपरिचित के लिए oxygen जुटा रहा है तो कोई मरीजों और उन के संबंधियों के लिए नाश्ता और खाना बना रहा है. कोई समाजसेवी संस्थाओं के खातों में पेटीएम और गूगल पे से पैसे डाल रहा है तो कोई मास्क बांट रहा है. कोई अनजाने अनदेखे लोगों से मोबाइल पर बात कर ढाढस बंधा रहा है तो कोई अजनबियों के लिए दवाइयां भिजवा रहा है .
ऐसे में शहर के बुद्धिजीवियों की गोष्ठियों, परिवार के सप्ताहांत रात्रिभोजो और दोस्तों की रंगारंग महफ़िलों का साक्षी इंडियन कॉफी हाउस भी लोगों की तकलीफों से अछूता नहीं रहा. विगत दिवस इंडियन कॉफी हाउस द्वारा जबलपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीजों के संबंधियों के लिए सुबह निशुल्क चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई. मोक्ष संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही सफाई के साथ, सभी नियमों का पालन करते हुए चाय नाश्ते का वितरण किया गया.
आपदा अपनी जगह है परंतु लोगों में एक दूसरे की मदद का ज़ज्बा अभूतपूर्व है. बस हम कोविड-19 संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करें, मास्क पहनें और बारी आने पर टीका लगवाये. आज तो यही आत्मरक्षा है और यही देश रक्षा भी.

रीसायकल टू सेव रिसोर्सेज फाउंडेशन द्वारा रेड क्रॉस को 100 पैकेट सत्तू और लगभग 350 कपड़े किए गए प्रदान

जबलपुर | विनोबा भावे अन्नदान संकल्प कोविड-19 से प्रभावित मरीजों,उनके परिजन एवं लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए निर्धन परिवारों की मदद के लिए गैर लाभकारी संगठन गैर सरकारी संस्था रीसायकल टू सेव रिसोर्सेज फाउंडेशन द्वारा संस्कारधानी के नागरिकों के सहयोग से निशुल्क सत्तू ,कपड़े,भोजन व अन्य सामाग्री प्रदान किया जा रहा है इसी तारतम्य में रेडक्रॉस को 100 पैकेट सत्तू कोविड केयर सेंटर हेतु प्रदान किए गए साथ ही लगभग 350 कपड़े गरीब निर्धन जरूरतमंद परिवारों के उपयोग हेतू रेड क्रॉस को उपलब्ध कराए गए । संस्था में अध्यक्ष चैताली मित्रा,सुरिन्दर कौर,सचिव अनघा पॉल,संगीता अग्रवाल,मोनालिसा चौधरी,सलोनी खंडेलवाल शामिल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88