खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश
प्रतिबंध के बाद भी खेतों में धधक रही नरवाई की आग

किसानों को खेत में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाबजूद भी लगातार खेतों मे नरवाई जलाई जा रही हैं। सोमवार को हिनौता के पास एक किसान ने दोपहर में अपने खेत की नरवाई मे आग लगा दी और हवा के तेज रुख से आग की लपटें सडक से निकलने वाले राहगीरों को छू रही थी। आग कौ देख आसपास के लोग दहशत में आ गए, गनीमत रही कि कोई बडा हादसा नहीं हुआ लेकिन इस पर प्रशासन द्वारा किसानों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके पहले भी इस तरह की नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आई और जनहानि तक हुई हैं।


