डॉ. जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने आसिफ इकबाल, कार्यकर्ताओं में खुशी

जबलपुर दर्पण । कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में पार्टी ने महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए आसिफ इकबाल को पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डॉ. जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी तथा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से की गई है। वहीं पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लखन घनघोरिया एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आसिफ इकबाल की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतीन अंसारी, पार्षद कलीम खान, सुबोध पहाड़िया, आजम खान, इस्तियाक अंसारी, राजू तोमर, ताहिर अली, राजू लाइक, सोनू तिवारी, यावर चौधरी, हामिद मंसूरी, तौफीक खान एवं चंकी सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आसिफ इकबाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



