पांच वर्षों से अधूरा, चार करोड़ लागत फिर भी 90 डिग्री का अंधा मोड़

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। समनापुर और बजाग जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क मार्ग में गोमती नदी पर लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से बने पुल पर कथित तकनीकी खामियों को लेकर लोगों ने सवाल उठाएं है। बताया कि जनपद मुख्यालय बजाग से समनापुर को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के एप्रोच मार्ग पर लगभग 90 डिग्री का तीखा मोड़ बना दिया गया है, जहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के अंधे मोड़ यातायात की दृष्टि से बेहद ही खतरनाक साबित हो सकते हैं, भविष्य में यहां बड़े हादसों की आशंका बनी रहेगी। गौरतलब है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को पूरा नहीं किया गया, जिसे लेकर लोग अब सवाल उठा रहे हैं।
सूक्ष्मता से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग।
लोक निर्माण विभाग जबलपुर के द्वारा लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से कराए गए निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां की सूक्ष्मता से जांच कराकर कार्रवाई करने सहित मार्ग को सुधारात्मक करवाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं, वाहन मालिकों सहित लोगों में अंधा मोड़ को लेकर चिंता और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते डिजाइन में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा। मामले को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी जल्द ही तकनीकी त्रुटि सुधार नहीं करते तो दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी संबंधित जिम्मेदारों की होगी। स्थानीय लोगों की मानें तो बाजाग और समनापुर मुख्यालय को जोड़ने वाली बरगी तिराहा के पास गोमती नदी पर बने मार्ग पर बने पुल को पांच साल बाद पूरा किया गया। जहां एग्रोच मार्ग पर लगभग 90 डिग्री वाला तीखा मोड़ बनाया गया है, जिसमें आए दिन बड़े हादसे होने के आशंका बन रही हैं। लगभग चार करोड़ों रुपए खर्च करके पुल बनाया गया है, लेकिन उसमें भी तकनीकी खामियां हैं, जहां कभी भी बड़े हादसे होने की आशंका बनी हुई है।



