जबलपुर दर्पण

स्क्रीन ऑफ, प्ले ऑन अभियान के तहत बच्चों ने खेलों और रचनात्मक गतिविधियों का लिया आनंद

जबलपुर दर्पण । अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन एवं जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह के निर्देश पर फिट इंडिया सिटीज 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भंवरताल गार्डन में स्क्रीन ऑफ, प्ले ऑन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में नगर निगम की आईईसी टीम, जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, डब्लू.आर.आई. इंडिया, रंगाभरण सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था तथा आईईसी पार्टनर ओम साईं विजन टीम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न आउटडोर खेलों, मनोरंजक गतिविधियों, समूह खेलों, पेंटिंग एवं रंग-भराई गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अत्यधिक मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के उपयोग से दूर रखते हुए उन्हें खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ना था। इस अवसर पर बच्चों को स्क्रीन ऑफ, प्ले ऑन का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक गतिविधियों, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सिटीज 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर निर्माण में नागरिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह सहित नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा कार्यक्रम को रंगारंग एवं प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान किया। आयोजन ने बच्चों को खेलों के महत्व, टीम भावना, रचनात्मक सोच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88