जबलपुर दर्पण

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में थाना केण्ट की टीम द्वारा 1 आरोपी को 16 बॉटल एवं 203 पाव अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।थाना प्रभारी केण्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि आज दिनांक 12-6-26 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि बगीचा नम्बर 57 चिकनी रोड में एक व्यक्ति अपने घर के खण्डहर में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखे बेचने की फिराक में है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खण्डहरनुमा मकान के पास खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम दिलीप कुमार पटैल उर्फ बिल्लू उम्र 45 वर्ष निवासी चिकनी रोड बगीचा नम्बर 57 केण्ट बताया जिसके पास रखे 1 कार्टून में बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 12 बोतल, 1 कार्टून में बैगपाईपर 4 बोतल, 3 कार्टून में 8 पीएम अंग्रेजी शराब के 122 पाव, 1 नीले कलर के पिठ्ठू बैग में बैगपाईपर अंग्रेजी शराब के 81 पाव, रखे मिले, । आरोपी दिलीप कुमार उर्फ बिल्लू के कब्जे से कुल 16 बॉटल एवं 203 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 60 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक राजेश बकोड़े, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक योगेन्द्र गोठरिया, महेन्द्र मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88