जबलपुर दर्पण

निकलेगा संदल व चादर जुलूस, सूफियाना कलाम से सजेगी उर्स की महफिल

जबलपुर दर्पण । उपरैनगंज स्थित मौलाना की गली में हज़रत सैय्यद चाँद शाह वली के 29वें सालाना उर्स का आगाज़ जुमे को नमाज़-ए-मग़रिब के बाद कुरानख़्वानी के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित महफिल-ए-मिलाद शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर बुजुर्गाने दीन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
उर्स के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे मरहूम वली मोहम्मद के निवास से पारंपरिक संदल व चादर जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दरगाह शरीफ पहुंचेगा, जहां मजार-ए-अकदस पर चादरपोशी एवं संदल पेश किया जाएगा। नमाज़-ए-मग़रिब के बाद अकीदतमंदों के लिए लंगर का आयोजन किया जाएगा।
वहीं नमाज़-ए-इशा के बाद मशहूर कव्वाल हलीम ताज अपनी टीम के साथ सूफियाना कलाम पेश करेंगे। कव्वाली कार्यक्रम से पूर्व स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वाजिद खान (राजा), सचिव मोहम्मद ताहिर खान, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद रिज़वान खान, नीलेश पसारी एवं आशीष उसरेठे सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अकीदतमंदों से उर्स की कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की गुजारिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88