अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में बन रही पर्ची और समनापुर स्वास्थ्य केंद्र से हो रहा ईलाज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में तरह-तरह के घोटालों के बाद अब स्वास्थ्य में भी घोटाला करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया गया कि लगभग 6 महीने पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में शासन और प्रशासन ने मिलकर लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से बनी नवनिर्मित प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन समारोह आयोजित कर ली। जबकि जमीनी हकीकत तो यह है कि अभी तक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से किसी भी तरह का स्वास्थ्य लाभ लोगों को नहीं मिला है। बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में स्वास्थ्य केंद्र बनने से लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें पास के गांवों में ही समुचित इलाज की व्यवस्था मिल सकेगी, लेकिन उम्मीदों से ठीक उल्टा व्यवस्थाएं दिख रही है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में केवल नाम मात्र के लिए एक नर्सिंग स्टाफ को बैठाया गया है। आरोपों के मुताबिक मानिकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाई गई पर्ची से ही समनापुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जाता है। अब स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब चिकित्सीय स्टाफ की कमी थी, तो नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर खुद की पीठ न थपथपाते, जब चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था हो जाती तब भी तो उद्घाटन समारोह आयोजित किए जा सकते थे। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में जहां कागजों में आंकड़ों को पूरा करना, स्वास्थ्य के नाम पर घोटाला करना अधिकारी और राज-नेताओं की सोची समझी मानसिकता रही है।

जिला चिकित्सिकीय स्टाफ की निगरानी में हुआ महिला का प्रसव।

जिले के विकासखंड समनापुर के ग्राम पंचायत मानिकपुर में कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया था। इसी उपस्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दस जून को पहला सुरक्षित प्रसव संपन्न हुआ। उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर अनीता मेश्राम द्वारा अंती यादव (पति यशवंत यादव, उम्र 20 वर्ष) का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नवजात शिशु का वजन 3.500 किलोग्राम पाया गया। प्रसव उपरांत बच्चे को बर्थ डोज टीका तथा माता को पीपीआईसीडी लगाया गया। यह उपस्वास्थ्य केंद्र में हुआ पहला सफल प्रसव है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर शुरुआत को दर्शाता है। अंती यादव जो अमरपुर के वनवासी टोला की निवासी हैं तथा मायका ग्राम पंचायत मानिकपुर है, जिन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। पहले सफल प्रसव पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने प्रसूता एवं नवजात को स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उपस्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की सराहना की। प्रसव दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाक्टर मनोज पांडे जिला स्वास्थ्य अधिकारी ममता दीवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88