खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सड़कों में उतरकर बैगा परिवारों का प्रदर्शन, योजना से नहीं पहुंचा बूंद भर पानी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। संरक्षित जनजाति समुदाय कहें जाने वाले तितराही गांव के बैगा परिवार पानी को लेकर गुस्से में है, गुस्सा इतना की गांव से 2 किलोमीटर दूर सड़क पर आकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बताया गया कि लगभग 5 साल पहले गांव तक पहुंचाई गई नल जल योजना की पाइपलाइन तो गांव में दिख रही है, लेकिन पाइपलाइन से बूंद भर पानी अभी तक नहीं निकला है। बताया गया कि जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत कंचनपुर के पोषक गांव तितराही के दर्जनों बैगा परिवारों के लोग आज भी गांव दूर से झरिया या अन्य जल स्रोतों के दूषित पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे है, जबकि गांव में सरकारी हैंड पंप भी नहीं है। बताया गया कि मंगलवार को समनापुर-कूंड़ा मुख्य मार्ग पर तितराही में लगभग एक से दो घंटे जाम के बाद यातायात व्यवस्था बाधित रही। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय ग्रामीण टैंकर से अस्थाई पानी की व्यवस्था कराने की सहमति से संतुष्ट नहीं थे, बैगा परिवार नल-जल योजना के तहत हर दिन पानी की सप्लाई करने की मांग पर अंड़े रहे। गौरतलब है कि कोंहका नल-जल परियोजना से उक्त तितराही गांव का नाम भी सरकारी आंकड़ों में शामिल है, जहां आज तक गांव में बूंद भर पानी नहीं पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88