जबलपुर दर्पण

नीट परीक्षा पेपर लीक मामला: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का जलाया पुतला

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी आक्रोश के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा (जिला-जबलपुर, म.प्र.) ने भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रशासन के सामने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री का इस्तीफा- नीट परीक्षा में हुई धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की गई है। मुआवजे की रखीं गई मांग – पेपर लीक और अनिश्चितता के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्र-छात्राओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि जल्द से जल्द दी जाए। कड़ी कार्रवाई – नीट परीक्षा लीक मामले में संलिप्त सभी दोषियों और माफियाओं पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ज्ञापन सौंपते समय स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर अतिशीघ्र निर्णय लेने की प्रार्थना की है। सौंपे गए इस पत्र पर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर और सहमति दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88