तिलक वार्ड अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में विभिन्न स्थान पर निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

जबलपुर दर्पण । जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी ने बताया कि वर्षों से उपेक्षित पाइप लाइन के कारण क्षतिग्रस्त हुई रोड जर्जर पड़ी नाली पुलिया के निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज क्षेत्रीय पार्षद शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी पूर्व विधायक विनय सक्सेना जी प्रदेश प्रतिनिधि रमेश चौधरी, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक महेश यादव सल्लू भैया,कांग्रेस नेता नील चंद यादव प्रकाश यादव,रजनीश यादव अजय कुमार रावत किशन यादव बबलू,कमता यादव,आशीष यादव,भास्कर यादवआदि की उपस्थिति में उड़िया मोहल्ला क्षेत्र स्थित झंडा चौक के पास रोड नाली पुलिया 20 लाख की लागत से निर्माण कर किया जाएगा वर्षों से उपेक्षित क्षेत्र में कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय जन में प्रसन्नता जाहिर की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाया गया भूमि पूजन उपरांत क्षेत्रीय जन हर्ष व्यक्त किया की वर्षों के बाद जब से पाइपलाइन डाली है अब रोड और नाली पुलिया के विकास कार्य होंगे इसको लेकर क्षेत्रीय जन ने पार्षद को धन्यवाद कहा और क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी बताई


