जबलपुर दर्पण

संयुक्त मोर्चे की विशाल जनसभा में कार्यसमिति चुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा

जबलपुर दर्पण । जी.सी.एफ. में कार्यसमिति चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। इस बार श्रमिक संघ (मिले हाथ) एवं श्रमिक सेवा संघ (चक्र) ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। दोनों संगठनों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन कार्यकाल से कार्यसमिति में काबिज लाल झंडे की कार्यसमिति मजदूर हितों की रक्षा करने में विफल रही है तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के बजाय प्रशासन के आगे नतमस्तक थी ।

इसी के विरोध में आयोजित संयुक्त मोर्चे की विशाल जनसभा में आगामी कार्यसमिति चुनाव के लिए दस प्रत्याशियों की घोषणा जी.सी.एफ. औद्योगिक कैंटीन परिसर में की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे, घोषित प्रत्याशियों में श्री सुरेंद्र राजपूत, रूपेश शर्मा, हल्के राम, तपेंद्र दुबे, अभिषेक साहू, मुरारी लाल मीणा, संदीप कटरे, राजेश कुशवाहा, रवि चौधरी एवं सुनील सोरेन शामिल हैं।

सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक संघ मिले हाथ के सी०ई०सी० मेम्बर अजय कुंवर अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण पटेल एवं महामंत्री श्री राकेश रजक ने कर्मचारियों से संयुक्त मोर्चे के प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया। वहीं श्रमिक सेवा संघ (चक्र) के अध्यक्ष श्री राजेश जाम्भुलकर एवं महामंत्री मुरारी लाल मीणा एवं एस.सी./एस.टी./ओबीसी काउंसिल के महामंत्री शशि कांत यादव जी ने भी संयुक्त मोर्चे के सभी दस प्रत्याशियों को अपना समर्थन दिया और कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88