हम करें राष्ट्र आराधन में दिखी चिकित्सकों की प्रतिभासंस्कार भारती के कार्यक्रम में श्रोता हुए भावविभोर

जबलपुर दर्पण । हमेशा रोगियों की सेवा और ऑपरेशन थियेटर में व्यस्त रहने वाले चिकित्सकों की गायन प्रतिभा उस समय उभर कर सामने आयी, जब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार भारती आयोजित संघ गीतों के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। चिकित्सकों के सुर सधे हुए और आवाज इतनी सुमधुर थी कि हर प्रस्तुति के पश्चात पूरा प्रेक्षागृह करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।
संस्कार भारती जबलपुर महानगर के तत्वावधान में रविवार की शाम आयोजित शहीद स्मारक प्रेक्षागृह गोलाबाजार में संघ गीतों का कार्यक्रम हम करें राष्ट्र आराधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह रहे। साथ ही अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे, संस्कार भारती के सरक्षंक डॉ. जितेंद्र जामदार एवं डॉ. पुष्पराज पटेल, संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष मणिकांत महेश्वरी, महाकोशल प्रांत महामंत्री धनराज गुप्ता, संस्कार भारती की महानगर अध्यक्ष माला सिंह मंच पर मौजूद रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे ने कहा कि लोगों के में राष्ट्र के प्रति निष्ठा का भाव जगाने और संस्कारों को पुष्ट करने का कार्य कला के माध्यम से संस्कार भारती कर रही है। मुख्य अतिथि महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि संघ के गीतों को समर्पित यह आयोजन प्रशंसनीय है। उन्होंने उपनिषद के वाक्य अह्म ब्रह्मास्मि का जिक्र करते हुए कहा कि संघ के गीतों में ये वाक्य चरितार्थ होता दिखाई देता है। असंख्य संघ कार्यकर्ता संघ के गीतों से प्रेरणा पाते हैं। अनेक संघ स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की भावना से ओतप्रोत होकर गीतों की रचना की है।
संस्कार भारती के संरक्षक डॉ. जितेंद्र जामदार ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अत्यंत व्यस्त रहते हुए अभ्यास किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अश्विन देशमुख संचालन में शहर के प्रख्यात चिकित्सकों डॉ. माणिक पांसे, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. रूपा सरकार, डॉ. कुसुम सोलंकी, डॉ. एच. एस. मरकाम, डॉ. राजेश महोबिया, डॉ. ललित श्रीवास्तव, डॉ. जनमेजय जामदार, डॉ. राखी बाजपेयी, डॉ. रूमिका राव, डॉ. निधि नन्दगिरिकर, एवं डॉ. प्रियंका द्वारा गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई।
ेकार्यक्रम में संस्कार भारती के सह महामंत्री निखिल देशकर, उपाध्यक्ष विजयश्री मिश्रा, कोषाध्यक्ष मदन पटेल, सह कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ शुक्ला, कमलेश यादव, प्रियंका मिश्रा, शैलजा सुल्लेरे, शालिनी खरे, गौरव दुबे, आदेश सिंह, राजेश खरे, संजय सिंह , आरती दीक्षित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात दुबे ने किया।


