जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी का कलचुरी महासभा ने किया सम्मान

जबलपुर दर्पण । जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी के सम्मान में जबलपुर कलचुरी महासभा द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दोनों जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष संदीप जैन व उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी ने सम्मान के लिए कलचुरी महासभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जबलपुर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के सहयोग एवं सुझावों को विकास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि प्राधिकरण की योजनाएं समाज उन्मुखी होंगी। समारोह में उपस्थित
अध्यक्ष मनोहर चौकसे, महामंत्री इंजी. बीडी राय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश जायसवाल, संरक्षक प्रदीप चौकसे, प्रोफेसर जीएस चौकसे, डॉ बीके गुप्ता, महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती अनीता राठौर, श्रीमती स्नेहिल राय, महामंत्री श्रीमती सुनयना जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा चौकसे, उपाध्यक्ष डॉ अनिल राय मिथिलेश चौकसे केएस राय राजेश जायसवाल पप्पू संजय शिवहरे, संयुक्त महामंत्री इंजीनियरसुरेश चौक से राजीव चौकसे सुनील राय अभिषेक चौक से आनंद बिहारी जायसवाल इंजीनियर सतीश रायआदि ने अतिथियों का सम्मान किया।


