Uncategorised

पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ जी को पुनः मिली जान से मारने की धमकी

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ जी को दिनांक 09 जून 2026 की शाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल के माध्यम से पुनः जान से गोली मारने की गंभीर धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री बब्बू जी ने स्वयं गोरखपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई है।
यह अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है कि लगभग दो माह पूर्व भी श्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ जी को इसी प्रकार फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी प्राप्त हुई थी। उस समय उन्होंने स्वयं जबलपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की थी। किंतु शिकायत के बावजूद कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई, जिसके परिणामस्वरूप अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने पुनः इस प्रकार की गंभीर धमकी देने का दुस्साहस किया।
लगातार मिल रही धमकियों के कारण श्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ जी के समर्थकों, शुभचिंतकों, परिवारजनों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता और आक्रोश का वातावरण व्याप्त है। आमजन के बीच यह चर्चा का विषय है कि जब एक पूर्व मंत्री द्वारा स्वयं पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप से जानकारी दी गई थी, तब भी आरोपियों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच सकी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता सुदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा का विषय नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था और आमजन के विश्वास से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने कहा कि जब किसी जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हों, तब पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। यदि प्रारंभिक शिकायत पर ही गंभीरता से कार्रवाई की जाती, तो संभवतः ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होती।
अधिवक्ता सुदीप सिंह सैनी ने मांग की कि दोनों घटनाओं में प्राप्त धमकी भरे फोन कॉल की साइबर एवं तकनीकी जांच कर आरोपियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पूर्व मंत्री श्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ जी की सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन कर आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि पूर्व में दी गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई तथा जांच की वर्तमान स्थिति क्या है। प्रशासन को इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
हम जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं गृह विभाग से अपेक्षा करते हैं कि इस गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा श्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’ जी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कानून व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88