जबलपुर दर्पण

नीट परीक्षा प्रकरण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जबलपुर दर्पण । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रवींद्र कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रांझी। नीटपरीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरण को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों में व्याप्त आक्रोश के बीच आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी के संयोजन में चंद्रशेखर वार्ड के मंडलम अध्यक्ष नारायण गुप्ता के नेतृत्व में रांझी मेन रोड स्थित दर्शन तिराहे पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उन मासूम विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने परीक्षा संबंधी तनाव और परिस्थितियों के कारण अपनी जान गंवा दी। वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर प्रकरण ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में अपनी जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर नारायण प्रसाद गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष वत्स शहर जिला महासचिव रविंद्र कुशवाहा जग्गू विश्वकर्मा आदित्य मिश्रा निर्मल चंद जैन राजेंद्र मिश्रा सोनू गुप्ता मनीष बेन मनोज लोधी राजू कनौजिया मनोज लोधी चंदन चौधरी मोहन सिंह सौरभ यादव केके मिश्रा राजेश श्रीवास संजू ठाकुर गोविंद चौधरी देवेंद्र लखेरा बंटी मारुति कमलेश चौधरी राहुल चौधरी गोविंद चौधरी हुकुमचंद जैन ईश्वरी पटेल रामू कॉल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88