जबलपुर दर्पण

सेवा, समर्पण और सुशासन’: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधान सेवक के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ जनों का लिया गया आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में अभूतपूर्व 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय द्वारा आपका सेवक आपके द्वार अभियान के माध्यम से घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं जनसंवाद किया इस दौरान विवेकानंद मंडल अंतर्गत अग्रवाल कालोनी स्थित जैन मंदिर में प्रबुद्ध जनों से सम्मेलन के माध्यम से वार्तालाप और उनका सम्मान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के द्वारा किया गया।इस गौरवमयी अवसर पर माननीय विधायक डॉ पाण्डेय ने क्षेत्र के वरिष्ठ और प्रबुद्ध जनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और देश की उन्नति के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
​इस अवसर पर आयोजित भेंटवार्ता के दौरान डॉ पाण्डेय ने कहा, “हमारे वरिष्ठजन समाज के अनुभव, संस्कार और प्रेरणा के अटूट स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग और दिए गए आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा की ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ‘सेवा ही संकल्प, सुशासन ही हमारा पथ’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग का सम्मान और सहयोग सुनिश्चित करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों और प्रबुद्ध नागरिकों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
​एवं’आशीर्वाद आपका, सेवा हमारी, संकल्प विकास का’ के ध्येय वाक्य के साथ विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया गया।
​उपस्थित जनों ने पिछले 12 वर्षों में देश में हुए ढांचागत, सामाजिक और आर्थिक सुधारों की सराहना की।
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों के साथ भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88