वटेश्वर धाम क्रिकेट कप विजेता बना घाना

जबलपुर दर्पण । बरेला समीप वटेश्वर धाम पिपरिया में प्रत्येक बर्ष अनुसार इस बर्ष भी वटेश्वर धाम समिति द्वारा जबलपुर ग्रामीण की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 मई से किया गया विगत 15 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 128 गांव की 64 पंचायतो ने हिस्सा लिया जिसका फाइनल आज लोहकरी और घाना के मध्य खेला गया जिसमें टास जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए घाना टीम ने लोहकरी टीम को निर्धारित ओवरों में 59 रनों में रोक दिया जबाब में घाना टीम ने लक्ष्य को 4.3 ओवर में हासिल कर लिया वहीं 16 बर्ष आयु के खिलाड़ियों का फाइनल मैच बिछुआ और पहाडीखेडा के मध्य खेला गया निर्धारित 4 ओवर में 50 रन बनाए जबाब में पहाड़ी खेड़ा टीम ने भी 50 रन बना लिए सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ी खेड़ा द्वारा निर्धारित उभर में 11 रन बनाए गए बिछुआ ने अंतिम गेंद में चौका लगाकर मैच अपने नाम कर मैच में मुख्य अतिथि के रूप में रानू तिवारी , शिवराम साहू,कदम संस्था से राजा भैया, सरपंच राकेश सोनी,मणिराम साहू , विवेक तिवारी,अजय यादव लिया आयोजक समस्त बटेश्वर धाम समिति पिपरिया,श्री राम मेडिकल स्टोर स्पोर्ट्स संचालक राहुल साहू,हर्ष सोनी,सौरभ, उत्सव,नितिन,वाशु,शाहिल, एवं सभी मित्र मंडल



