जबलपुर दर्पण

मोबाइल पर बजा इमरजेंसी अलर्ट, अचानक हूटर की आवाज से घबराए लोग

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी के तहत जबलपुर, दमोह, सागर सहित प्रदेश के कई जिलों के नागरिकों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट संदेश पहुंचा। मोबाइल पर अचानक तेज हूटर जैसी आवाज के साथ अलर्ट आने से लोग कुछ समय के लिए घबरा गए और संदेश पढ़ने के बाद ही उन्हें राहत मिली।

अलर्ट संदेश में अगले तीन घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे निर्माण स्थलों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और यात्रियों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है।

कई राज्यों में भी अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देश के कई हिस्सों में मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

विशेषज्ञों ने नागरिकों से मौसम संबंधी आधिकारिक अलर्ट पर ध्यान देने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88