अवैध पिस्टल के व्यापार करते छोटू चौबे गैंग के गुर्गो को सिहोरा पुलिस ने धर दबोचा

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) के द्वारा अवैध हथियार तस्कर एवं आद्यतन अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा एवं एस डीओ पी सिहोरा आदित्य सिंहारिया (भा पु से) द्वारा क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग हेतु निर्देश दिये गये है ।
धड़पकड़ एवं अपराधों में लिप्त आरोपियों के पालन में कल दिनांक 10/06/26 को रात्रि में निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को थाना प्रभारी सिहोरा के द्वारा हमराह थाना स्टॉफ के साथ नेशनल हाईवे 30 पर पेट्रोलिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक काले रंग की स्कार्पियों कार मझौली ब्रिज के पास एनएच 30 पर रोड के साई में खडी मिली । इस प्रकार से हाईवे की सुनसान जगह पर रूकने का प्रयोजन पूछने पर कार के अंदर बैठ व्यक्तियो को अफरा-तफरी मच गई। तब संदिग्ध होने पर हमराही स्टॉफ की मदद से गाड़ी के बीच की सीट में बैठे दोनों युवकों को नीचे उतरकर चैक किया गया। इसी दौरान स्कार्पियो चालक ने तुरंत गाडी को तेजी से आगे बढा कर जबलपुर की तरफ भाग गया। नीचे उतरे हुए दोनो लड़को से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. निहाल केवट पिता राकेश केवट उम्र 21 साल निवासी म.नं. 421 रामपुर रामनगर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर एवं दूसरे का नाम 2. गगन जायसवाल पिता हीरालाल जायसवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम ककरा थाना बदेरा जिला मैहर का होना पाया गया। दोनों को अलग-अलग चैक करने पर निहाल केवट एक राउंड लोडेड धातु की हेंडमेड पिस्टल दांहिने तरफ कमर मे खोंसे मिला तथा वहीं गगन जायसवाल एक राउंड लोडेड धातु की हेंडमेड पिस्टल दांहिने तरफ कमर मे खोंसे मिला। इन दोनो आऱोपियो से पिस्टल लेने के संबंध मे स्रोत पता किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि गैंगस्टर छोटू चौबे और बाबू सिंधी द्वारा करीब 02-03 माह पूर्व मे पिस्टल तथा आज दिनाक 10/06/26 को अंकित सोनी निवासी आधारताल जबलपुर के साथ पिस्टल लेने स्कार्पियो कार से कटनी रेल्वे स्टेशन जाना तथा पिस्टल न मिलने पर वापस जबलपुर जाना बताये हैं। अत:1. निहाल केवट एवं 2. गगन जायसवाल 3. छोटू चौबे, 4. बाबू सिंघी एवं 5. अंकित सोनी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 49 बीएनएस के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी निहाल केवट और गगन जायसवाल को पुलिस रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है जिसके बाद आरोपियों से आगे की पूछतांछ की जावेगी।
अपराध जिसमें गिरफ्तारी की गयी-
थाना सिहोरा अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 49 बीएनएस
आरोपियों के नाम और निवासी –
नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
- निहाल केवट पिता राकेश केवट उम्र 21 साल निवासी म.नं. 421 रामपुर रामनगर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर
- गगन जायसवाल पिता हीरालाल जायसवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम ककरा थाना बदेरा जिला मैहर
जप्त मसरूका- - आरोपी निहाल केवट से एक जिंदा राउंड लोडेड देशी पिस्टल
- आरोपी गगन जायसवाल से एक राउंड देशी पिस्टल प्राप्त की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- सिहोरा थाना प्रभारी व निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को, उप निरीक्षक बी०आर० ठाकुर, प्रधान आरक्षक गणेष्वर सिंह, वरिष्ठ आरक्षक नीरज चौरसिया, आरक्षक देवराज पटैल, गोकुल, जय प्रकाश, राहुल, अंकित तिवारी की विशेष भूमिका रही।



