मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्ती के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, अनुविभागीय कार्यालय में बैठक कर जताया विरोध, नारे बाजी

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यसभा सांसद प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म निरस्त होने के विरोध में जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के निर्देशन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल एवं नगर कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष पवन सोनी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन एस डी एम कार्यालय प्रागण में किया गया। इस धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू मिश्रा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में अमोल चौरसिया उपस्थिति रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबा कुरैशी,नवनीत शुक्ला,घनश्याम बड़गैया, मनीष खंपरिया अन्य लोगों की मौजूदगी में अमोल चौरसिया ने वक्तव्य में बतलाया असंवैधानिक तरीके से हमारी नेता मीनाक्षी नटराजन का निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या है। इस कृत्य से चुनाव आयोग की रही सही शाख भी समाप्त हो गई है। वहीं मंजू मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बतलाया कि, मीनाक्षी के साथ हुई घटना सम्पूर्ण महिला जाती का अपमान है। इस कृत्य से भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में रमेश पटेल, के के दुबे, मनीष शुक्ला,गुल्लू खान,डब्बू पाठक,उमा कांत चौरसिया, जितेन्द्र तिवारी,ओम नारायण श्रीवास्तव, साकेत पिड़िहा सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।



