विधायक श्री विश्नोई ने किया एसटीपी का भूमिपूजन एवं सीसी रोड का लोकार्पण

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की नगर परिषद पाटन क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए पाटन विधायक श्री अजय विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 2 में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत उपयोगित जल प्रबंधन योजना के तहत नगर के दूषित जल के शोधन के लिए 4 करोड़ रुपए की लागत से 1 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 10 में भूरे यादव के मकान से चन्द्रशेखर गुप्ता के मकान तक तथा वार्ड क्रमांक 11 में डॉ. नीरज नेमा के मकान से अखाड़े तक निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण भी विधायक श्री विश्नोई द्वारा किया गया। विधायक श्री विश्नोई ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्थापित होने वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नगर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही सीसी सड़कों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह ने की। कार्यक्रम में नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती शक्ति देवकुमार यादव,एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान सहित नगर के गणमान्य नागरिक, वार्डवासी एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



