2 आरोपी फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, 2 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिहोरा की टीम द्वारा 2 आरोपी को 2 पिस्टल एवं 2 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना सिहोरा में आज दिनॉक 11-6-26 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की स्कार्पियों में अवैध हथियार रखकर कुछ लडके कटनी से जबलपुर तरफ जा रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बतायेनुसार मझोली ब्रिज के पास एनएच 30 में दबिश दी गयी, कुछ समय बाद कटनी की ओर से काले रंग की स्कार्पियो आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका, स्कार्पियो से 2 लडके नीचे उतरकर बाहर आये, तभी स्कार्पियो चालक तेजी से गाड़ी बढाकर जबलपुर की ओर भाग गया, स्कार्पियो से उतरे दोनों लडको से नाम पता पूछने पर अपने नाम निहाल केवट उम्र 21 वर्ष निवासी रामपुर रामनगर गोरखपुर एवं गगन जैसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ककरा थाना बदेरा जिला मैहर बताये, तलाशी लेने पर निहाल केवट एक लोडिड पिस्टल कमर में खोंसे मिला जिस में एक कारतूस लोड होना पाया गया, तथा गगन एक पिस्टल खोंसे मिला जिसमें एक कारतूस लोड होना पाया गया। दोनों से पिस्टल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर बताया कि बाबू सिंधी निवासी घमापुर द्वारा 2-3 माह पूर्व पिस्टल देना बताते हुये दिनॉक 10-6-26 को अंकित सोनी निवासी अधारताल जबलपुर के साथ पिस्टल लेने स्कार्पियो से कटनी स्टेशन जाना तथा पिस्टल न मिलने पर वापस जबलपुर आना बताया। दोनों के कब्जे से 2 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी निहाल केवट, गगन जायसवाल, बाबू सिंधी, अंकित सोनी के विरूद्ध धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट एवं 49 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय भमिका- अवैध शस्त्र के साथ आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में उप निरीक्षक भोला राम ठाकुर, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह , आरक्षक देवराज, अंकित तिवारी, जय प्रकाश, गोकुल बागरी की सराहनीय भूमिका रही



