Uncategorised

थानेदार साहब बात चोरी हुए पैसों की नहीं है, चोरों का हौंसला तो देख लिजिए…

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट तिराहा के पास दिन-दिहाड़े फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी से हर कोई हैरान है। मंगलवार को हुई घटना के बाद लोग तरह-तरह के चर्चाएं करते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसमें पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी थी। गौरतलब है कि अधिकांश चोरी के मामलों में वारदातों के बाद पुलिसिया विभाग चोरों तक नहीं पहुंच पाती, जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं। पिछले कुछ दिनों पहले पुरानी डिंडोरी में बजरंग मंदिर के पीछे तालाब की मेढ़ में एक महिला के साथ दिन-दहाड़े सोने और चांदी की लूटपाट हुई थी, जिसका खुलासा भी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ महीने पहले कुकर्रामठ गांव के साप्ताहिक हाट बाजार से भी दो बार तक गाड़ासरई के सोना व्यापारियों से लाखों की सोने चांदी की लूट हो चुकी है, जिसका पताशाजी भी पुलिस नहीं कर सकी। मंगलवार जनसुनवाई के दिन कलेक्ट्रेट के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने से हुई चोरी मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि वह जमीन रजिस्ट्री कराने मामले को लेकर अधिवक्ता से मिल रहा था, तभी घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित राजाराम तिवारी ने बताया कि घटना 5 से 10 मिनट पहले वह स्टेट बैंक बैंक से पैसा निकाल कर अपनी कार में रखकर निकले थे और कार लेकर वह बकील सचिन जैन के ऑफिस के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। एडवोकेट से कुछ ही मिनट मिलने के बाद उनके भांजे ने उन्हें आकर बताया कि कांच का शीशा टूटा हुआ है, उन्होंने आकर देखा तो गाड़ी में थैले में रखे रुपए थैला गायब मिले। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही मामले में और भी ज्यादा खुलासा हो सकता है। घटनास्थल पर पुलिस के जवान भी घटना स्थल पर पतासाजी करते हुए दिखाई दिए, आसपास के सीसी टीवी कैमरा में घटना को देखने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों में चर्चा आम है कि चोरों का बेधड़क अंदाज तो देखिए, वारदातों के बाद फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े बिना पुलिस खौफ के फरार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88