जबलपुर दर्पण

हेलियोन द्वारा भारत में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित करने के लिए 2000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

नई दिल्ली जबलपुर दर्पण । कंज़्यूमर हैल्थ में ग्लोबल मार्केट लीडर, हेलियोन ने आज भारत में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री स्थापित करने की अपनी योजना के बारे में बताया। यह अत्याधुनिक फैक्ट्री पीथमपुर, मध्य प्रदेश में स्थापित किया जाएगी। स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 40 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री भारत के कंज़्यूमर हैल्थ सेक्टर में एक अहम निवेश होगी, जिससे एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में भारत के प्रति हेलियोन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इस निवेश की घोषणा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री, श्री मोहन यादव, हेलियोन के चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, ब्रायन मैकनामारा, हेलियोन आईएससी के सीईओ इंडिया और अध्यक्ष- केदार लेले तथा हेलियोन की चीफ सप्लाई चेन ऑफिसर, नम्रता पटेल की मौजूदगी में की गई।
यह निवेश भारत में हेलियोन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे सप्लाई चेन को और अधिक मजबूती मिलेगी, राष्ट्रीय आर्थिक मुल्यसंवर्धन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह निवेश भारत सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के अनुरूप है। इससे अगले दशक में काफी अधिक आर्थिक मूल्य प्राप्त होगा। यह एक्सपोर्ट की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएगा, राज्य के राजस्व में योगदान देगा तथा भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में शामिल करेगा। इस फैक्ट्री से 500 से ज़्यादा नौकरियों तक का निर्माण होने की उम्मीद है। साथ ही, अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। फैक्ट्री में कौशल विकास, स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने तथा सप्लायर ईकोसिस्टम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। हेलियोन का उद्देश्य अपने फैक्ट्री में एक व्यापक और समावेशी कार्यबल का निर्माण करना है, जिसमें कार्यबल में 30 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी हासिल करने की योजना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश अपने मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, कुशल कार्यबल, और उद्योग के अनुकूल नीतियों के साथ ग्लोबल निवेश के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में लगातार उभर रहा है। हेलियोन द्वारा भारत में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पीथमपुर में स्थापित की जा रही है। यह निर्णय राज्य के बिज़नेस इकोसिस्टम और विकास की क्षमता में बड़ी ग्लोबल कंपनियों का बढ़ता भरोसा प्रदर्शित करता है। ₹2,000 करोड़ के इस निवेश से मुख्य मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की स्थिति मजबूत होगी। इससे आर्थिक प्रगति और औद्योगिक विकास में भी मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार राज्य में हेलियोन के विकास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सस्टेनेबल औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते रहेंगे।”
हेलियोन के चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, ब्रायन मैकनामारा ने कहा, ‘‘भारत हमारे लिए सबसे तेजी से बढ़ते हुए और सबसे डायनामिक बाजारों में से एक है। यह इस बात की मिसाल पेश करता है कि हम मानवता पर केंद्रित रहते हुए किस प्रकार प्रतिदिन बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य साल 2030 तक प्रतिदिन बेहतर स्वास्थ्य को भारत में 30 करोड़ से अधिक नए ग्राहकों तक पहुँचाना है। हमारी यह फैक्ट्री साल 2030 तक हमें विश्व में 100 करोड़ नए ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करेगी। यह निवेश हमें अपने भरोसेमंद ब्रांड्स के लिए भविष्य की मांग को पूरा करने में समर्थ बनाएगा तथा हमारी जमीनी टीमों का विस्तार करेगा, ताकि हम उन करोड़ों लोगों को बेहतर पहुँच प्रदान कर सकें, जिन्हें पहले ओरल केयर की उपलब्धता सीमित थी।’’
केदार लेले, सीईओ इंडिया और अध्यक्ष, हेलियन आईएससी, ने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया और विश्व में हेलियोन के विस्तार की योजनाओं में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस नई फैक्ट्री में हमारा निवेश हमें ग्राहकों के करीब पहुँचाएगा, हमारे ब्रांड्स की उपलब्धता बढ़ाएगा और हमें लंबे समय तक लगातर विकास करने में मदद करेगा। हम इस निवेश को संभव बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए सहयोग और उनकी भागीदारी के लिए उनके आभारी हैं। प्रतिदिन भरोसेमंद स्वास्थ्य समाधानों की बढ़ती मांग के साथ यह फैक्ट्री भारत और विश्व के ग्राहकों को खासकर ओरल हैल्थ प्रदान करने की हमारी क्षमता को बढ़ाएगी और करोड़ों ग्राहकों को दैनिक हैल्थ आसानी से उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।’’
यह नई फैक्ट्री हेलियोन के नए ग्लोबल एडवांस ब्लूप्रिंट पर डिज़ाईन की गई है, जिसमें फ्यूचर-रेडी ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं होंगी। यह साल 2029-30 तक काम करना शुरू कर देगा, जिससे हेलियोन घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती हुई मांग को पूरा कर सकेगा।
मानवता के साथ प्रतिदिन बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के हेलियोन के लक्ष्य के साथ यह निवेश गुणवत्तापूर्ण ओरल हैल्थ सॉल्यूशन की उपलब्धता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। भारत में ओरल हैल्थ के सफर में सेंसोडाईन एक दशक से अधिक समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और करोड़ों लोगों को अपनी ओरल हैल्थ की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ बना रहा है।
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88