सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी नर्मदापुरम की ज़िला की कमेटी का गठन

जबलपुर दर्पण | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी मध्यप्रदेश द्वारा काज़ियात कमेटी का प्रदेश में विस्तार करते सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब (सदस्य, मध्यप्रदेश राज्य सर्व शिक्षा अभियान मिशन समिति) की अनुशंसा एवं सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी के प्रदेश विधिक सलाहकार तकमील नासिर (अधिवक्ता, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय) की सहमति से सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष काज़ी सैयद अनस अली चिश्ती द्वारा सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी ज़िला नर्मदापुरम की ज़िला कमेटी का गठन किया गया।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी, नर्मदापुरम की 11 सदस्यीय ज़िला कमेटी में सैयद अमजद हुसैन (सोहागपुर) अध्यक्ष, सलीम खान (नर्मदापुरम) उपाध्यक्ष, जुनैद ताजी (नर्मदापुरम) सचिव, सादिक खान (सोहागपुर) सह सचिव, अय्यूब अहमद खान (सोहागपुर) कोषाध्यक्ष, शाहरुख खान (नर्मदापुरम) सदस्य, शेख समीर (पिपरिया) सदस्य, नईम अहमद कुरैशी (सिवनी मालवा) सदस्य, ज़फर उल्ला खान (इटारसी) सदस्य, जाविद खान (शोभापुर) सदस्य एवं मो. अय्यूब खान (सोहागपुर) सदस्य नियुक्त किया गया है।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी नर्मदापुरम की इस नियुक्ति पर काज़ियात कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब ने कहा की कमेटी के कार्यक्षेत्र को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में क्रियान्वित करने के साथ-साथ मुस्लिम समाज के काज़ियात से संबंधित कार्यों के लिये ज़िला स्तर पर भी प्रदेश से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान तेज़ी से होंगें। सुन्नी मुस्लिम काज़ियात वेलफेयर कमेटी नर्मदापुरम की ज़िला कमेटी मनोनीत किये जाने पर तनज़ील ईशान, डॉ. अब्दुल हनीफ, मुश्ताक अहमद खान, मुन्ना खान, अहसान ठेकेदार, अब्दुल हुसैन मंसूरी, ज़ाहिद खान बब्लू, निसार पहलवान, इश्हाक पहलवान, अज़ीज़ पहलवान, सलीम खान चार्ली, यूसुफ अली, इरफान खान, आफाक खान, हासिद खान, बब्बू पैंटर, वसीम खान, आसिफ खान, कुद्दुस खान, शानू खान, आज़म खान, अंजार खान, सैयद शकील, गुड्डू शाह, महमूद पहलवान, अफरोज़ खान, फारूक खान, जमील बाबा, आसिफ खान, इकबाल खान, करनल खान, उमर खान, तशकील फारान आदि ने बधाई प्रेषित की।



